कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर में नगर आयुक्त के नेतृत्व में स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार में आज नगर निगम कण्वनगरी कोटद्वार द्वारा नगर आयुक्त पी0 एल0 शाह के नेतृत्व में स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम 2025-26 के अन्तर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक रोहित बलोदी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में नगर निगम की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को स्रोत पर कचरा पृथक्करण (Source Segregation), कचरे को न जलाने एवं कचरा जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव, कचरे को इधर-उधर न फेंककर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में ही डालने, RRR सेंटर (Reduce, Reuse, Recycle) तथा इको ब्रिक्स (Eco-Bricks) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त पी0 एल0 शाह सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात नगर आयुक्त पी एल शाह ने अपने सम्बोधन में शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान देने की अपील की। उनके द्वारा कहा गया कि यदि हम मन में निश्चय कर लें तो कोटद्वार को भी इन्दौर जैसा स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाया जा सकता है। आवश्यकता सिर्फ नागरिक दायित्वों एवं अनुशासन की है। हमें हमारे द्वारा उत्पादित सूखे एवं गीले कूड़े को स्रोत पर अलग-अलग कर नगर निगम के कूड़ा वाहन में डालना है। हमें कूड़े को जलाने पर प्रतिबन्ध लगाना है। साथ ही कूड़े को ईधर-उधर नहीं फेंकना है। कार्यक्रम के अन्त में आचार्य रोहित बलोदी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी, कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गयी।
इस अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के एस0बी0एम0 कोर्डिनेटर प्रेम सागर, आर0आर0आर0 सेन्टर की संचालिका सपना, IEC कोर्डिनेटर विक्रान्त भण्डारी , विद्यालय आचार्य आचार्या एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button