कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: 4 सितंबर को श्री बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, क्षेत्र वासियों को किया आमंत्रित,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति, कोटद्वार की ओर से आगामी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया जाएगा।

समिति की ओर से बताया गया कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य दिव्य स्वरूपों में आने वाले नन्हे बच्चों को विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम 8 बजे से श्री श्याम बाबा की भजन संध्या होगी। भजन संध्या में मधुर एवं भक्तिमय भजनों से मंदिर परिसर गुंजायमान होगा।

श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति, कोटद्वार ने नगरवासियों एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों को जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button