कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: पुलिस की मानवीय संवेदना: असहाय दिव्यांग युवक का रेस्क्यू कर सर्जरी से पुनर्वास तक निभाई जिम्मेदारी,,,।

[gtranslate]

बीमारी से जूझ रहे युवक को मिला सहारा: पुलिस ने कराया उपचार व प्रेमधाम आश्रम में सुरक्षित पुनर्वास।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के अंतर्गत असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की खोज, सहायता एवं पुनर्वास हेतु निरंतर मानवीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ऑपरेशन स्माइल टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कोटद्वार क्षेत्र में एक युवक अत्यंत दयनीय एवं विषम परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का एक पैर में संक्रमण शुरू हो चुका था, जिसके कारण वह चलने-फिरने में पूर्णतः असमर्थ हो चुका था। संक्रमण की गंभीर स्थिति के चलते वह अपने दैनिक कार्य भी स्वयं नहीं कर पा रहा था। उसके माता-पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है तथा उसकी देखरेख करने वाला कोई परिजन या सहारा उपलब्ध नहीं था।

उक्त सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ऑपरेशन स्माइल) से महिला आरक्षी विद्या मेहता एवं महिला मुख्य आरक्षी रजनी नौटियाल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों के सहयोग से युवक को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। अत्यंत सावधानी बरतते हुए उसे उपचार हेतु बेस अस्पताल, कोटद्वार ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए तत्काल विशेष चिकित्सा एवम सर्जरी की आवश्यकता व्यक्त की।
स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए मजिस्ट्रेट के आदेश उपरांत युवक (उम्र 30 वर्ष), निवासी- कोटद्वार को समुचित उपचार, देखभाल एवं पुनर्वास हेतु प्रेमधाम आश्रम में विधिवत भर्ती कराया गया। आश्रम में चिकित्सकों द्वारा उसके संक्रमित पैर का ऑपरेशन किया गया, जिसमें संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पैर की दो उंगलियां हटानी पड़ीं। सर्जरी के पश्चात युवक की स्थिति में कुछ सुधार है तथा वर्तमान में वह चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित है। पौड़ी पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा लगातार मानवीय संवेदनशीलता के साथ असहाय, जरूरतमंद व्यक्तियों के रेस्क्यू, उपचार एवं पुनर्वास हेतु निरंतर समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस टीम में शामिल महिला मुख्य आरक्षी रजनी नौटियाल, महिला आरक्षी विद्या मेहता,आरक्षी सत्येंद्र लखेड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button