कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण एवं तस्करों की पहचान कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिसके अनुपाल में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा रेलवे पटरी के पास से एक अभियुक्ता नंदा देवी को 54 पव्वे (01 पेटी) मैकडॉवेल व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा महिला के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पौड़ी पुलिस का यह प्रयास जनपद में अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता
नंदा देवी (उम्र 50 वर्ष) पत्नी प्रेम बहादुर निवासी लकड़ी पड़ाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button