कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 10 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन, सर्वाधिक उपस्थिति के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोटद्वार में आज शुक्रवार को 10 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह कार्यशाला सार्थक योगशाला, कोटद्वार और संस्कृत भारती, कोटद्वारम् के सहयोग से आयोजित की गई, सोनम रावत और शुभम के कुशल मार्गदर्शन में दस दिवसीय शिविर में बी.एड. के छात्रों ने अष्टांग योग को समझा और आसन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

कॉलेज के अध्यक्ष योगम्बर सिंह द्वारा में गत सेमेस्टर में छात्रों को सर्वाधिक उपस्थिति के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। जिसमें 95% उपस्थित के लिए प्रखर बुटोला को ₹3000, आकांक्षा रावत ₹ 2000, अभिषेक सती ₹ 2000, प्रियंका जोशी ₹ 2000, अनु ₹ 2000, ऋतिक बंदूनी ₹ 2000, सर्वज्ञ बुटोला ₹ 2000, अनुराधा ₹1000, नेहा नेगी को ₹ 1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

समापन समारोह में कॉलेज के अध्यक्ष योगम्बर सिंह, मुख्य अतिथि ऐश्वर्य राज गौरव नौटियाल, जिला अध्यक्ष, भाजपा, यूथ फाउंडेशन के जय वीर सिंह रावत, शोभा रावत, पतंजलि योगपीठ, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सोनिया ध्यानी, जिला प्रभारी, सुनीता नेगी, योग प्रशिक्षिका, सोनम रावत, और शुभम (सार्थक योगशाला कोटद्वार) एवं संस्कृत भारती कोटद्वार के डॉ0 रमाकांत कुकरेती एवं कुलदीप मैन्दोला और कालेज के समस्त कर्मचारी उपस्थिति रहे।

सभी ने योगाभ्यास को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button