पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 10 मार्च को होगी जनसुनवाई, कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से होगा कार्यक्रम, महिलाएं रख सकेंगी अपनी समस्याएं,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग की ओर से पूरे प्रदेशभर में आगामी 09 मार्च से 13 मार्च तक महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 10 मार्च को पौड़ी गढ़वाल में महिला जनसुनवाई का आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि 10 मार्च को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल प्रतिभाग करेंगी और महिलाओं से संबंधित शिकायतों व समस्याओं पर सुनवाई करेंगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है, ताकि शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button