कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार:नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाने पर 04 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा बाजार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचा रहे हैं, जिससे बाजार में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी दुगड्डा उप निरीक्षक किशन दत्त शर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि (1) अशोक कुमार, (2) दीपक कुमार, (3) मुकेश कुमार एवं (4) जयपाल सिंह नेगी आपस में मारपीट कर रहे थे, जिसके कारण बाजार में भीड़ एकत्र हो गई तथा यातायात बाधित होकर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को समझाकर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया गया, किन्तु वे लगातार उत्तेजित होकर आपस में लड़ते रहे। बीच बाजार में इस प्रकार की गतिविधि से लोक शांति भंग होने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों व्यक्तियों को मौके से धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत पुलिस हिरासत में लिया गया।
उपरांत चारों व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें चारों के नशे की अवस्था में होने की पुष्टि हुई। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चारों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

नाम पता गिरफ्तार व्यक्ति
(1).अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद निवासी दुगड़डा, कोटद्वार,जिला पौड़ी गढ़वाल।

(2).दीपक कुमार पुत्र राम चंद्र निवासी ग्राम मेरुवा,पोस्ट लैंसडाउन,जनपद पौड़ी गढ़वाल।

(3).मुकेश कुमार पुत्र वीरेंद्र प्रसाद निवासी धनी राम बाजार दुगड़डा,कोतवाली कोटद्वार,जनपद पौड़ी गढ़वाल।

(4).जयपाल सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी हनुमंती, कोटद्वार,जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button