कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** जानकीनगर स्थित संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार, बाल मेलाधिकारी राहुल भाटिया, मुख्य अतिथि मीनाक्षी शर्मा, विशिष्ट अतिथि एयरमैन सार्जेंट राकेश शरण एवं बी एम उपाध्याय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।इसके पश्चात छात्रा छात्राओं द्वारा स्लो साइकल रेस, मेहंदी प्रतियोगिता तथा फूड स्टॉल लगाकर प्रतिभाग किया। फूड स्टॉल में पहाड़ी व्यंजन झागोरा की खीर, क्वाद की रोटी, बाड़ी अति प्रिय रही। छोले भटूरे, आलू पनीर के परांठे, बर्गर, गोलगप्पे एवं टिक्की के भी स्टॉल छात्रों द्वारा लगाए गए। स्लो साइकिल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा 6 के वासु प्रथम, कक्षा 7 के चेतन द्वितीय एवं कक्षा 6 के गौरव तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में कक्षा 12 के आयुष बिष्ट प्रथम, मोहित नेगी द्वितीय एवं कक्षा 9 के वंश खंतवाल तृतीय रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 11 की कहकशा प्रथम, कक्षा 12 की सिमरन द्वितीय एवं कक्षा 12 की सिया तृतीय रही। कार्यक्रम संचालन आचार्य रोहित बलोदी ने किया। इस अवसर पर समस्त आचार्य एवं आचार्या सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button