पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी गढवाल: 14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकाधिक वादों के निस्तारण को लेकर समन्वय बैठक संपन्न,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढवाल/उत्तराखंड*** राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में दिनांक 14 मार्च 2026 (शनिवार) को जिला न्यायालय, पौड़ी गढ़वाल सहित जनपद के समस्त बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रस्तावित है।

उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन तथा अधिकाधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पौड़ी गढ़वाल की अध्यक्षता में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित प्रकरणों को चिन्हित कर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु प्रस्तुत किया जाए, जिससे वादों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

बैठक में नाज़िश कलीम, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल, एन. के. ओझा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, पौड़ी तथा मंगल पांडेय, ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button