कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष दीपक गौड़ से पद का दायित्व वापस लिया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** विश्व हिदू परिषद जिला मंत्री राजेश जदली जी ने बताया की दिनांक 15 मार्च 2026 को चिन्तामणी सेमवाल जी की अध्यक्षता में प्रान्त पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रान्त संगठन मंत्री अजय जी एवं अन्य पदाधिकारी और विभाग संगठन मंत्री विकास जी उपस्थित रहे। बैठक में पूरे प्रान्त के जिलों के कार्यों की समीक्षा की गयी। कोटद्वार जिले की समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि विभाग मंत्री दीपक गौड़ जी के पास जिलाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार होने एवं दो दायित्व होने के कारण उन पर कार्य का अत्याधिक भार होने के कारण बैठक में निर्णय किया गया कि दीपक गौड़ जी से जिलाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार वापस लेते हैं। उन्हें विभाग मंत्री दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया गया है। अगली प्रान्त बैठक होने तक कोटद्वार जिला के जिलाध्यक्ष का पद रिक्त किया जाता है, अगली प्रान्त बैठक में नये जिलाध्यक्ष की घोषणा की जायेगी ।

अतः प्रान्त बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में प्रान्त से प्राप्त निर्देशानुसार यह प्रेस विज्ञप्ति जारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button