पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

“बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा,,,।

[gtranslate]

सुरखेत/पौड़ी गढ़वाल*** बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना एकेश्वर द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत ने अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तार से जानकारी दी तथा सुपरवाइजर शारदा रानी ने विभागीय योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर धरासू प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं स्वास्थ्य विभाग से एएनएम भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए निबंध एवं कला प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन श्रेणियों में किया गया, जिसमें कक्षा 11-12 में रितिका ने प्रथम, श्वेता ने द्वितीय एवं हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 9-10 में कनिष्का प्रथम, आकांक्षा द्वितीय एवं इशिका तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 6-8 की कला प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम, निशा ने द्वितीय तथा जीविका ने तृतीय स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को परियोजना अधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button