कोटद्वार: आर.पी. पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड में 100% रिजल्ट से परचम लहराया,30 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया,,,।



कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** आज सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें आरपी पब्लिक स्कूल न्यू कोटद्वार तेलीपाड़ा का रिजल्ट 100% रहा विद्यालय के कुल 30 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया विद्यालय के तन्मय अग्रवाल ने 98% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया जबकि विद्यालय की छात्रा श्रेयांशी कर्णवाल द्वारा 97% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया साथ ही विद्यालय के छात्र अभय धामा 96.8 % प्राची विश्नोई 95.0 के साथ तृतीया और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ बडोला एवं तनिष्का भारद्वाज द्वारा 94.8% अंक लाकर विद्यालय में संयुक्त रूप से पांचवा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह द्वारा विद्यालय के सभी छात्र छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई एवं भविष्य में भी छात्रों द्वारा इसी प्रकार का श्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया गया।




