घर में घुसकर गुंडागर्दी कर मारपीट करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** कोटद्वार। आम पड़ाव कोटद्वार निवासी सलीम हुसैन द्वारा कोतवाली कोटद्वार में दिए लिखित शिकायती पत्र में बताया गया कि सलाउद्दीन, एहसान, इकराम, इरफान, ईनाम और साहिल नामक व्यक्तियों ने उसके घर में जबरन घुसकर मारपीट एवं गाली-गलौज की गई। कोतवाली कोटद्वार प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में गठित पुत्र टीम द्वारा मौके पर जाकर साक्ष्य संकलन किया गया तथा आसपास के स्थानीय लोगों से महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गईं। साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रकाश में आया कि जमीनी विवाद को लेकर उक्त मारपीट का प्रकरण हुआ। पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाही करते हुए उक्त प्रकरण से जुड़े 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में लकड़ी पड़ाव कोटद्वार निवासी सलाउद्दीन पुत्र अलाउद्दीन, एहसान, इकराम, इरफान और ईनाम पुत्र गण अल्लादिया शामिल हैं।




