कोटद्वार: के.एम.सी. हॉस्पिटल बालासौड़ के स्टाफ/कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया,,,।

14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का मनाया जाना
कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** फायर सर्विस मुख्यालय के आदेश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं मुख्य अग्निशमन अग्निशमन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के आदेश अनुपालन में “अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026” के क्रम में फायर स्टेशन कोटद्वार द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 के सप्ताह के तीसरे दिवस के अवसर पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी कोटद्वार महताब अली खान नेतृत्व में फायर कर्मियों को साथ मे लेकर कोटद्वार क्षेत्र के अस्पतालों व नर्सिंग होम संस्थानों में अग्नि दुर्घटना के रोकधाम के बारे में अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों व चिकित्सक स्टाफ को अग्निशमन सुरक्षा के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देकर जनजागरूक किया गया। और के.एम.सी. हॉस्पिटल बालासोड कोटद्वार के स्टाफ/कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया तथा खुले में आग लगा कर अग्निशमन यंत्रो से आग बुझाने का फायर डेमो का आयोजन किया गया, इसके साथ ही अस्पताल संस्थान के स्टाफ व कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के संचालन एवं रखरखाव की जानकारी प्रदान की गयी, व हॉस्पिटल में आपातकाल में बचाव योजना पर चर्चा कर उचित दिशा निर्देश देकर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।




