कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

सीओ कोटद्वार ने हैप्पी होम स्कूल में छात्रों को दिया नशामुक्त जीवन, सुरक्षित इंटरनेट एवं सड़क सुरक्षा का संदेश,,,।

[gtranslate]

कानून की पाठशाला में बच्चों को मिली सुरक्षा और जिम्मेदारी की सीख

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** हैप्पी होम स्कूल, कोटद्वार में आयोजित “कानून जागरूकता पाठशाला” कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित कर नशा उन्मूलन, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं गलत संगत से दूर रहने की प्रेरणा दी। साथ ही साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, संदिग्ध लिंक से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के साथ छात्रों के प्रश्नों का भी उत्तर भी दिया इसके अतिरिक्त किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन अथवा पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया। यातायात नियमों के पालन पर बल देते हुए उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल प्रभारी कमलेश शर्मा और टीम द्वारा भी विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के नवीन तरीकों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त जीवन अपनाने, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग करने एवं यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button