पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड
Trending

सतपुली: 20 वर्षीय युवक ने युवक ने दी जान, सतपुली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर,,,।

[gtranslate]

सतपुली/पौड़ी गढ़वाल*** सतपुली के रायपुर पुल पर 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आत्महत्या से पहले युवक द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में सतपुली थाना और थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

शनिवार सुबह डायल 112 पर सूचना मिली कि एक युवक पुल पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान पंकज कुमार पुत्र स्व. प्रकाश चंद्र, निवासी रैतपुर, सतपुली के रूप में हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सर्वेश पंवार ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष सतपुली को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को सौंप दी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक मई को युवक ने शराब के नशे में बाइक चलाते हुए एक स्थानीय चिकित्सक को टक्कर मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद युवक के नशे में होने की पुष्टि होने पर बाइक सीज कर दी थी और परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था।

वहीं, आत्महत्या से पहले वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस अब हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेजा गया है, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।

एसएसपी का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button