कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: रंजिश पुरानी थी, सड़क पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाले हालात, शांति भंग करने वालों पर हुई कार्रवाई तत्काल,,,।

[gtranslate]

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पौड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 04 लोगों को किया गिरफ्तार।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर सतर्क एवं सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने, हुड़दंग मचाने, अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा त्वरित, प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कोटद्वार क्षेत्र में पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मामूली विवाद कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक में बदल गया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना प्राप्त होते ही कोटद्वार पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराने एवं समझाने का प्रयास किया। विवाद के और अधिक बढ़ने तथा सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर दोनों पक्षों के 04 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा व्यक्तियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- मोहम्मद उस्मान मुन्ना अहमद, निवासी-मथाणा कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
2-मोहम्मद आरिफ अहमद, निवासी- उपरोक्त
3-मोहम्मद आदिल, निवासी- उपरोक्त
4- मोहम्मद सुल्तान, निवासी- उपरोक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button