कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर में छात्र सांसद एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर कोटद्वार में आज छात्र सांसद एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय अभिभावक प्रतिनिधि जसवंत सिंह, विशिष्ट अतिथि रेणु बिष्ट पार्षद सिताबपुर , पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती एवं प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित एवं पुष्परचन कर किया ।

इसके पश्चात आचार्य रोहित बलोदी के संचालन में छात्र संसद के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समस्त आगंतुकों द्वारा पदाधिकारियों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई और विभागीय बेज अलंकृत किया गया।

प्रथम शपथ प्रधानमंत्री कनुप्रिया, उप प्रधानमंत्री आयुष रावत, सेनापति उमंग एवं आदित्य, उप सेनापति आराध्या बिष्ट, अध्यक्ष पलक कनोरिया, सचिव अंशिका रावत द्वारा ली गई। इसके पश्चात विद्यालय के आचार्यों द्वारा विभाग के छात्र प्रमुखों एवं उपप्रमुखों को शपथ दिलाई गई। वंदना विभाग में अपर्णा एवं तृषा, पूर्व छात्र परिषद में आशुतोष एवं उमंग, चिकित्सा विभाग में तनु रावत एवं आराध्या भदौरिया, समाचार विभाग में वंदना एवं नवीन सिंह, जल,विद्युत एवं ध्वनि विभाग में अमन एवं आदित्य नैनवाल, पुस्तकालय विभाग में वंश सुंदरियाल एवं नक्ष सिंह, परस्कर विभाग में इशांत जुगरान एवं निशांत, उत्सव एवं जयन्ती विभाग में आध्या एवं हिमानी, प्रतियोगिता एवं पुरस्कार में नवीन एवं आस्था, भोजन विभाग केशव चतुर्वेदी एवं सिया राणा, अतिथि विभाग में अपर्णा एवं आस्था, घोष विभाग में आशीष एवं अंश बलूनी ने प्रमुख एवं उप प्रमुख पदों की शपथ ग्रहण की। सभी प्रमुखों एवं उप प्रमुखों को विभागीय पत्रक प्रदान किये गये। अंत में सम्मानित आगंतुक महोदयों द्वारा सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राहुल भाटिया, परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी, कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली, भूपेंद्र सिंह, शिवराम, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, मधुबाला नौटियाल , संगीता रावत, संगीता कुकशाल, नंदिनी नैथानी, बिनीता बिष्ट, साक्षी अग्रवाल, पूनम नेगी, प्रेम सिंह, सच्चिदानंद, मुकेश सुंदरियाल, सुरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button