कोटद्वार: परिषदीय बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025-26 के घोषित होने के उपरांत सरस्वती विद्या मंदिर के टॉपर छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन,,,






कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में आज परिषदीय बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025-26 के घोषित होने के उपरांत विद्यालय में विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी एवं राहुल भाटिया ने बताया कि इस वर्ष परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2025-26 में विद्यालय के हाईस्कूल में 65 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा इंटरमीडिएट में 141 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.06 प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट का परिणाम प्रतिशत 91.48 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल स्तर पर छात्र वर्ग में अभिनव नेगी ने 90.6 प्रतिशत एवं छात्रा वर्ग में विभूति गौड़ ने 86.4 प्रतिशत के साथ विद्यालय टॉप किया। इंटरमीडिएट स्तर के मानविकी वर्ग में छात्र रोहित भट्ट ने 92.2 प्रतिशत , विज्ञान वर्ग में छात्र अभिषेक आदर्श ने 88.8 प्रतिशत , कॉमर्स वर्ग में छात्र विपुल सिंह रावत ने 88.8 प्रतिशत विद्यालय टॉप किया। विद्यालय के प्रबंधक कालिका प्रसाद नैथानी एवं उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला ने सभी विद्यालय टॉपर्स को फूलमाला पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली, भूपेंद्र सिंह, शिवराम बडोला, राजन कुमार, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, संगीता रावत, संगीता कुकशाल, मधुबाला नौटियाल, नंदिनी नैथानी, बिनीता बिष्ट, साक्षी अग्रवाल, प्रेम नेगी, सच्चिदानंद आदि उपस्थित रहे।




