कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। प्रातःकाल मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

इस अवसर मुख्य यजमान रामनारायण गर्ग (पप्पू भैया) सहपरिवार ने सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

संध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में बाबा का भव्य डोला एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जलपान के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत दलीप सिंह रावत विधायक लैंसडाउन एवं राज गौरव नौटियाल उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए वार्षिकोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button