कोटद्वार: AVN पब्लिक स्कूल में कल्पेश्वरी फाउंडेशन एवं बाल कल्याण समिति तथा सीडब्ल्यूसी द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया,,,।

“नशा, साइबर अपराध और तस्करी पर प्रहार,जागरूक बच्चों से बनेगा सुरक्षित संसार।”
नशे से दूरी, शिक्षा से दोस्ती —एएचटीयू व कल्पेश्वरी फाउंडेशन ने बच्चों को किया जागरूक”



कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** कल्पेश्वरी फाउंडेशन के संस्थापक एवं बाल कल्याण समिति तथा सीडब्ल्यूसी सदस्य द्वारा AVN पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार एवं पौड़ी पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, वैश्यावृत्ति, नशा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियमों तथा पोक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के संपर्क नंबरों की जानकारी देते हुए अपराधों से बचने एवं सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया।साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त शिकायतों पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर कल्पेश्वरी फाउंडेशन के संस्थापक एवं बाल कल्याण समिति द्वारा इस वर्ष परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया।
जागरुकता टीम में शामिल महिला कांस्टेबल विद्या मेहता, राकेश चंद्र बिदालिया- फाउंडेशन संस्था के संस्थापक/बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, कपिल रावत- सीडब्ल्यूसी सदस्य, संदीप सिंह- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शकुंतला नयाल- चाइल्ड हेल्प लाइन




