कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत पुलिस का जन जागरूकता मुहिम लगातार जारी,फैक्ट्री कर्मचारियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में “अंतर्राष्ट्रीय ड्रग दिवस” (26 जून 2026) के अवसर पर चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत चौकी कलालघाटी, कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा जशोधरपुर फैक्ट्री के कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों एवं इसके सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी नेशनल टोल फ्री डी-एडिक्शन हेल्पलाइन नम्बर 14446 एवं ड्रग्स शिकायत नम्बर 9412029536 की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “Say Yes to Life, No to Drugs” का संदेश देते हुए नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध एकजुट होकर नशा मुक्ति की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button