पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

24 घंटे के भीतर पौड़ी पुलिस को मिली सफलता, लापता किशोरी की तलाश में दिन-रात जुटी पुलिस, देहरादून से सकुशल बरामद कर परिजनों को दी राहत,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल / उत्तराखंड *** जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 23.06.2026 को कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 19.06.2026 को अपनी बड़ी बहन के पास गई थी तथा अगले दिन अपने घर लौटने के लिए निकली, लेकिन वह अभी तक घर नहीं पहुंची। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि दिनांक 21.06.2026 को किशोरी के कोटद्वार में होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उसे उसकी बुआ के सुपुर्द किया गया था। बाद में दिनांक 22.06.2026 को उसकी बुआ द्वारा किशोरी को पैठाणी जाने वाले वाहन में बैठाया गया, लेकिन वह पुनः अपने घर नहीं पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0 संख्या-143/2026, धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण उसकी संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अस्मिता ममगाई के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया। जांच के दौरान बालिका के देहरादून जाने वाली बस में बैठने की पुष्टि हुई, जिसके उपरांत जनपद देहरादून पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए बालिका के फोटो एवं पम्पलेट प्रसारित किए गए। पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई खोजबीन, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 24.06.2026 को नाबालिग बालिका को जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद चपराना, आरक्षी राजेश स्वामी, होमगार्ड रश्मि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button