पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड
Trending

रिखणीखाल: पिछले बरसात से टूटी सड़क के पुश्ते का निर्माण अभी तक भगवान भरोसे,,,।

[gtranslate]

रिखणीखाल / पौड़ी गढ़वाल *** लैंसडौन विधान सभा के द्वारी-भौन सड़क पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वारी के पास विगत बरसात के आसमानी पानी के तीव्र बहाव के कारण इस सड़क मार्ग का पुश्ता टूट कर बह गया था,जो कि प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधीन है।पुश्ते की टूटने की सूचना कई बार सम्बन्धित अवर अभियन्ता पी एम जी एस वाई को देते रहे हैं। फिर भी विभाग की उदासीनता,लापरवाही व धनाभाव आदि कारणों से इसका निर्माण व मरम्मत कार्य नहीं हो सका।


द्वारी-भौन सड़क मार्ग का एक बड़ा भाग टूटने के कारण इस जगह पर व अन्य 2-3 जगहों पर भी सड़क यातायात के लिए सकरी हो गई है।जिससे वाहनों के यातायात व आवाजाही में परेशानी हो रही है।अब अगला बरसात नजदीक है,जमीन गीली होने के कारण धसांव बढ सकता है तथा दुर्घटना की आशंका बराबर बनी रहेगी।


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि एक साल का समय बीत जाने के बाद भी पुश्ता निर्माण नहीं हो सका।उनकी शासन प्रशासन से गुजारिश है कि इस बरसात से पूर्व इस सड़क मार्ग पर स्थित सभी पुनर्निर्माण कार्य मरम्मत आदि कार्य शीघ्र किये जायें। ये यहाँ के लोगों व समय की मांग है। जानकारी देने वालों में प्रीतम सिंह नेगी,पूरण सिंह नेगी, जितेन्द्र नेगी,विनोद मैंदोला,आदि कई ग्रामीण रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button