यमकेश्वर: हरेला पर्व के अवसर पर ब्लॉक के ग्राम डांगी में विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया गया,,,।





डांगी क्यार / यमकेश्वर *** आज हरेला पर्व के अवसर पर यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम डांगी प्रधान मुकेश कुकरेती के नेतृत्व में विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया गया, इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश कुकरेती ने कहा कि हरेला हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की गहरी आस्था का प्रतीक है। आज पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति लगाए गए पौधे की देखभाल को अपना नैतिक कर्तव्य समझे।
क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा कुकरेती ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पौधों की नियमित देखभाल और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाते हुए अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी जिम्मेदारी भी निभाएं।


