कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: ₹36 लाख कीमत की 120 ग्राम स्मैक लेकर पहुंचे दो नशा तस्कर गिरफ्तार,,,।

[gtranslate]

नौसिखिए थे नशा तस्करी में, मगर मंसूबे थे बड़े; पुलिस ने वक्त रहते उनके इरादे कर दिए ध्वस्त।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क को चिन्हित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 10.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कोटद्वार व सीआईयू टीम द्वारा चैकिग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कौडिया रेलवे फाटक से आज कौडिया कैम्प की तरफ मजार के गेट के पास से दो युवकों संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया गया जिनकी चेकिंग करने पर दोनों युवकों के कब्जे से पुलिस टीम को कुल 120 ग्राम स्मैक (सोहेल उम्र- 21 वर्ष , निवासी-पथरी हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक व साहिब उम्र- 20 वर्ष, निवासी- धनपुरा हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक) बरामद हुई । युवकों से स्मैक बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-152/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम में उ0 नि0 रणजीत तोमर- प्रभारी सीआईयू कोटद्वार, उ0नि0अभिनव शर्मा, हे0 कानि0 सुनील कुमार, कानि0 32 कैलाश रावत, कानि0 सितान्शु- सीआईयू कोटद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button