कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में वृक्षारोपण का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** हरेला पर्व सप्ताह आज बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में वृक्षारोपण का एक कार्यक्रम गिवांई स्रोत में आयोजित किया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्तओं ने सामाजिक हित में पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण का कार्य किया

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री विकास कुमार ने कहा कि हरेला हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की गहरी आस्था का प्रतीक है। आज पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक संगठन व नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति लगाए गए पौधे की देखभाल को अपना नैतिक कर्तव्य समझे।

संगठन के नगर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान का उद्देश्य केवल पौधों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करना है। इसके लिए संगठन विभागों के कार्यकर्ताओं को पौधों की नियमित देखभाल और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाते हुए अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी जिम्मेदारी भी निभाएं

वृक्षारोपण कार्यक्रम में विकास कुमार विभाग संगठन मंत्री, राधेश्याम शर्मा नगर अध्यक्ष, कमल पाल जिला समरसता प्रमुख, कुलदीप रावत जिला सह मंत्री, विकास भट्ट जिला सह मंत्री, राजू शर्मा नगर उपाध्यक्ष, जगमोहन रावत नगर उपाध्यक्ष, मनीष भट्ट नगर मंत्री, विक्रांत भंडारी नगर गौ सेवा प्रमुख, मातृशक्ति सुनीता नेगी जिला संयोजिका, नीतू दर्शन नगर संयोजिका, किरण देवी जिला सहसंयोजीका, आकाश सिंह, प्रीतम सिंह, करण सिंह शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button