कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
कोटद्वार: जहां जरूरत पड़ी, वहां पौड़ी पुलिस खड़ी, 10 वर्षीय बच्चे के लिए चौकी प्रभारी, दिनेश चमोली बने जीवनदाता,,,।

[gtranslate]
कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** ग्राम मवाकोट, कोटद्वार निवासी आलम सिंह के 10 वर्षीय पुत्र को हड्डी के ऑपरेशन हेतु अचानक A+ रक्त की आवश्यकता पड़ गई। परिवार के समक्ष रक्त की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। स्थिति की जानकारी मिलते ही थाना कोटद्वार की सनेह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश चमोली ने संवेदनशीलता एवं मानवीय सरोकारों का परिचय देते हुए बिना विलंब स्वयं रक्तदान कर मासूम बच्चे की सहायता की। उनके इस सराहनीय कार्य से समय पर रक्त उपलब्ध हो सका और ऑपरेशन की प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सकी। उपनिरीक्षक दिनेश चमोली के इस सेवा भाव ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि उत्तराखण्ड पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की हर संभव सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहती है।




