कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: श्री बालाजी मंदिर का 23वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव का समापन आज विधि-विधान से संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं पुष्पों से सजाया गया था, जिससे भक्तिमय वातावरण बना रहा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह नेगी पूर्व कैबिनेट मंत्री सपत्नीक उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र अंथवाल राज्य मंत्री, नगर निगम पार्षद आरती खर्कवाल एवं वीरेंद्र सिंह रावत ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंदिर समिति के संस्थापक दिनेश ऐलावादी, हरिकृष्ण कंसल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पवन जैन, प्रदीप जेठी, विकास ऐलावादी, कमल अग्रवाल, सुशील भाटिया, राकेश जांगड़ा, जानकी प्रसाद द्विवेदी,रामनारायण गर्ग, शिव कुमार अग्रवाल, राकेश खुराना, सेवक राम मनुजा, रमेश,मुकेश, कुंज, अमन, साहिल, एवम समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री बालाजी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button