कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: खतरे से पहले तैयारी जरूरी: औद्योगिक संस्थानों में फायर सर्विस ने चलाया अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल***अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा आमजन एवं औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को जागरूक करने हेतु फायर सर्विस पौड़ी द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत फायर टीमों द्वारा विभिन्न औद्योगिक एवं संवेदनशील संस्थानों में पहुंचकर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, बचाव एवं त्वरित प्रतिक्रिया से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 15.04.2026 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी कोटद्वार महताब अली के निर्देशन में फायर यूनिट टीम कोटद्वार द्वारा ग्रोथ सेंटर सिगड़ी स्थित मेसर्स एकम्स हेल्थकेयर लिमिटेड में विशेष फायर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्निशमन उपकरणों के सही एवं सुरक्षित उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान खुले स्थान पर नियंत्रित रूप से आग लगाकर फायर टेंडर, होजरील एवं अन्य अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से आग बुझाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने का वास्तविक अनुभव प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button