कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: सीनियर वर्ग में रजनी अग्रवाल व जूनियर वर्ग में वंशिका अग्रवाल को तीज क्वीन से सम्मानित किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय महिला वैश्य महासंगठन की कोटद्वार शाखा द्वारा नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा पैलेस में हर्षोउल्लास एवं मनोरंजन से भरपूर तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया , प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि तीज का त्योहार प्रमुख रूप से महिलाओं का एक पवित्र और सुहाना पर्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, यह पर्व प्रकृति और प्रेम के मिलन का प्रतीक है, सावन में चारों तरफ हरियाली छाने के कारण इसे हरियाली तीज कहा जाता है, इस दिन महिलाएं हरे रंग के वस्त्र, हरी चूड़ियां पहनती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं,

इस दिन पेड़ों की डालियों पर झूले डाले जाते हैं और सावन के मंगल गीत व भजन गाए जाते हैं, सिंजारा (मायके से उपहार): विवाहित महिलाओं के मायके से उनके लिए कपड़े, श्रृंगार का सामान, मिठाई और घेवर आदि भेजा जाता है।

कार्यक्रम की मुख्य संयोजक ज्योति माहेश्वरी के कुशल नेतृत्व में सभी कार्यक्रम आयोजित किये गये.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड न० 15 की पार्षद कविता मितल एवं विशिष्ट अतिथि मीना बन्छवान तीज क्वीन प्रतियोगिता में जुनिपर वर्ग में वंशिका अग्रवास, दामिनी जिन्दल एवं कीति अग्रवाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे, सीनियर वर्ग में रजनी अग्रवाल, नीलम अग्रवाल एवं हेमा अग्रवाल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे. कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगि महिलाओं द्वारा मनमोहक नृत्य भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राम प्रसाद जिन्दल नगर अध्यक्ष वैश्य समाज, मंजु अग्रवाल, गीता जिन्दल, प्रिया मित्तल, मानसी गोयल, पुजा अप्रवाल, रोली मित्तल आदि को भौ सम्मानित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button