कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी गाड़ीघाट की मनोहारी झांकी को मालवीय उद्यान में नगर निगम के कार्यक्रम में विशेष रूप से सराहा गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** कोटद्वार विकास नगर गाडी़ घाट स्थित ख्यातिप्राप्त स्कूल हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की शानदार परिधान में सुसज्जित बैंड और झांकी ने नगर भर में प्रभात फेरी निकाली, विद्यालय की मनोहारी झाकी को मालवीय उद्यान में नगर निगम के कार्यक्रम में विशेष रूप से सराहा गया,

विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा देश के स्वतंत्रता के महानायकों की तस्वीरें तथा श्लोगन लिखे तख्तियों ने नगर भर में वाहवाही प्राप्त की जिसके लिए विद्यालय की प्रबंधिका प्रतिभा असवाल के साथ विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी विशेष सराहना प्राप्त हुई। वहीं विद्यालय में आयोजित भव्य सांस्कृतिक आयोजन ने आमंत्रित अतिथियों तथा अभिभावकों को छात्र छात्राओं की प्रतिमा से रूबरू करवाया।

इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती प्रतिभा असवाल ने कहा कि आज हम अपनी आजादी की 80 वीं सालगिरह मना रहे हैं आजादी का यह पावन पर्व हमें याद दिलाता है उन महान क्रांतिकारी और देश पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले राष्ट्र भक्तों के बलिदान का, किन कठिनाइयों तथा यातनाओं को सहकर उन्होंने देश को आजादी दिलाई, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह बटुकेश्वर दत्त, लाला लाजपतराय जैसे महान शहीदों के बलिदान से हमें आजादी मिली है,

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी की प्रबंधिका श्रीमती प्रतिभा असवाल ने एक बार पुनः सभी देशवासियों प्रदेश वासियों को देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएँ दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्म पाल सिंह रावत ने देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता जहाँ अधिकार देती है उसके साथ ही हमारे अपने देश के प्रति कर्तव्य भी है जिन्हें हमे सदैव स्मरण रखना है उन्होंने छात्र छात्राओं को भविष्य का ईमानदार नागरिक, ईमानदार अधिकारी तथा ईमानदार नेता के रूप में देश का भविष्य बताया तथा कहा कि देश तभी आगे बढता है जब नागरिक योग्य हों राष्ट्र भक्त हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button