कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: रोटरी क्लब द्वारा शिक्षक दिवस समारोह के आयोजन में अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कालेज में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमे 7 अध्यापिकाओ को सम्मानित किया गया ।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता व प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी ने दीप प्रज्वलन एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया । इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने कार्यक्रम में छात्राओं को संदेश दिया गया कि वे डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लें और अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए ज्ञान, संस्कार एवं सेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने अपने ज्ञान, सरलता और व्यक्तित्व से सभी के हृदय में विशेष स्थान बनाया था।
प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी ने गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के महत्व और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर डी पी सिंह , ऊषा अग्रवाल, सीमा रावत, मधु जोशी व नीलम नेगी ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षिकाओ एवं रोटरी क्लब के सदस्यों का स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर सम्मानित शिक्षिकाओं में प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी, पूर्व छात्रावास वार्डन सीमा रावत, प्रवक्ता विज्ञान मधु जोशी तथा प्रवक्ता चित्रकला नीलम नेगी , सेवानिवृत्त प्राचार्य, राजकीय डिग्री कॉलेज डाॅ• के एस नेगी, सेवानिवृत्त उप-प्रधानाचार्या जवाहर नवोदय विद्यालय वीना रावत, आदर्श विद्या मंदिर, नगीना की पूर्व अध्यापिका प्रतिभा गुप्ता को प्रशस्तिपत्र व शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव वीना रावत ने किया । कार्यक्रम के संयोजक संजीव अग्रवाल थे ।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता, सचिव वीना रावत, उपाध्यक्ष विजयकुमार, डी पी सिंह, विजय कुमार माहेश्वरी, कार्यक्रम संयोजक संजीव अग्रवाल, डाॅ• के एस नेगी, ऊषा अग्रवाल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, गोपाल बंसल, धीरजधर बछवाण, मनीष अग्रवाल इत्यादि सदस्य व शिक्षिकाए उपस्थित थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button