कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: त्योहारी सीजन में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,,,।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और दुकानों में नियमों के अनुपालन की जांच के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में गुरुवार को कोटद्वार में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ दुकानों में घटतौली, कांटे के समय पर नवीनीकरण न होने तथा श्रमिकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समय और वेतन दिए जाने से संबंधित शिकायतें सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में बदरीनाथ मार्ग स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार, रोडवेज बस स्टैंड के निकट टूरिस्ट स्वीट्स शॉप तथा तीलू रौतेली चौक के निकट हॉट एंड कोल्ड का निरीक्षण किया गया।

बीकानेर मिष्ठान भंडार में घटतौली की शिकायत संज्ञान में आने पर उपजिलाधिकारी ने बाट-माप निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, हॉट एंड कोल्ड में कांटे का निर्धारित समय पर नवीनीकरण न कराए जाने के मामले में नोटिस जारी करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टूरिस्ट स्वीट्स शॉप सहित संबंधित दुकानों में श्रमिकों से पूछताछ के दौरान उनसे 12-12 घंटे कार्य कराए जाने और नियमानुसार वेतन न दिए जाने से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। इस पर श्रम विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

दल ने तीनों दुकानों से बर्फी, लड्डू सहित विभिन्न मिठाइयों के नमूने लेकर नियमानुसार कार्रवाई की। नमूनों की जांच के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दल में अभिहित अधिकारी, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन पीसी जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा और बाट-माप निरीक्षक उमेश नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button