कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
मंडी समिति कोटद्वार द्वारा फुटकर व्यापारियों द्वारा बेची जा रही फल/सब्जियों के भाव को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** कृषि उत्पादन मण्डी समिति सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि विपणन बोर्ड, रूद्रपुर द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में थोक फुटकर बाजार भाव का निरीक्षण व अपेक्षित पाथ से नियन्त्रण किये जाने के उद्देश्य से ऑनलाईन आयोजित बैठक के अनुपालन में मण्डी समिति कोटद्वार में थोक व फुटकर बाजार भाव में प्रभावी नियन्त्रण रखने के लिए 01 कमेटियों का गठन किया गया है, जो कि प्रतिदिन मण्डी स्थल में आने वाली समस्त प्रकार की सब्जियों एवं फलों की दैनिक बाजार में फुटकर व्यापारियों द्वारा बेची जा रही फल/सब्जियों के भाव को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें तथा समस्त फुटकर व्यापारियों का मण्डी स्थल से लाइसेंस दिया जाना भी सुनिश्चित करेगें।




