देहरादून

देहरादून: मैसर्स राजेंद्र अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा विक्रय प्लॉट की भूमि सम्बन्धी कागज़ात की जांच की गई तो सब बनावटी और फर्ज़ी निकले,,,।

देहरादून / उत्तराखंड *** प्रेस क्लब में अक्षत ममगई एवं अन्य पीड़ितों द्वारा मैसर्स राजेंद्र अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी, (RA Construction Company ) सालावाला, देहरादून के विरुद्ध की गई धोखाधड़ी और ठगी के बारे प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई!
इसमें ममगई द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मेदनी पुर, थाना सहसपुर, देहरादून में एक प्लॉट के एवज में 23.50 लाख की अग्रिम राशि का भुगतान कर, 27 मार्च 2026 लिखित अनुबंध किया! जब जुलाई 2026 में साईट पर गए तो साईट का रास्ता काश्त कार द्वारा बंद किया था! हमने RA Construction Company के कार्यकाल में फ़ोन से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि रास्ता खुलवा दिया जाएगा!
ममगई द्वारा बताया गया कि उन्होंने वहां की ज़मीन के संबंधित जांच की तो मालुम हुआ कि RA Construction Co की वहां भूमि नहीं है और जो कागज़ात दिखाए गए हैं वे सब फ़र्जी और बनावटी हैं!
इस के बाद उन्होंने सितम्बर,2026 में RA Construction Co के कार्यालय में संपर्क किया और डील निरस्त कर अग्रिम धनराशि वापस करने हेतु अनुरोध किया! लेकिन तीन माह से उन्हें तरह तरह के बहाने बना कर टाल दिया जा रहा है!
मनोज भंडारी, चमोली ने बताया कि उन्हें सभावाला, देहरादून में कूटरचित डाक्यूमेंट दिखा कर, एक प्लॉट के एवज़ में अग्रिम धनराशि रुपए 35.00 लाख लेकर अनुबंध पत्र तैयार किया! जब जांच पड़ताल की तो मालुम हुआ कि सभावाला में उनकी कोई भूमि नहीं है और सभी भूमि के कागज़ात नकली, फर्ज़ी, बनावटी हैं!
इस सम्बन्ध में RA कंस्ट्रक्शन कंपनी सालावाला के कार्यालय में संपर्क किया तो उसकी प्रबंधक श्रीमती रिचा भल्ला द्वारा तरह तरह के आश्वासन दिए! हमारे द्वारा बार बार अग्रिम धनराशि वापस करने हेतु अनुरोध किया लेकिन बार बार नया बहाना बनाए गए और झूठे मामले में फ़साने की धमकी दी गई! सितंबर माह में जब हम RA Construction Co के स्वामी श्री राजेंद्र अग्रवाल से मुलाकात की तो हमें कार्यालय से बाहर भगा दिया और कहा गया कि उनकी राजनैतिक पहुंच है और कई मंत्रियों से सम्बन्ध है, कहीं भी शिकायत कर लिजिए कहीं सुनवाई नहीं होगी! हमने पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , देहरादून में लिखित शिकायत की गई लेकिन इस भूमाफिया के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई!
श्री तारा चंद गुप्ता द्वारा बताया गया कि उनसे 2022 में एक फ्लैट के एवज अग्रिम धनराशि ली गई लेकिन फ्लैट नहीं दिया गया! श्री गुप्ता ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री पोर्टल, पुलिस अधीक्षक आदि को शिकायत करवा चुका लेकिन अब तक न तो कोई पैसा वापस किया गया और न ही फ्लैट दिया गया!
चांद मुहम्मद ने बताया कि उनसे ईस्ट हॉप टाउन, खसरा नंबर 873 में प्लॉट के एवज में अग्रिम धनराशि रुपए 12.75 लाख लेकर जनवरी 2026 में विक्रय अनुबंध पत्र तैयार किया गया!
जब जांच की गई तो मालुम हुआ कि जहां प्लॉटिंग दिखाई गई वह खसरा नंबर 919 ह जो कि सरकारी जमीन है! इस प्रकार उन्हें सरकारी भूमि दिखा कर धोखाधड़ी से पैसे ले लिए! इस सम्बन्ध में राजेंद्र अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी RA Construction Co से बार अनुबंध राशि वापस करने के लिए अनुरोध किया गया लेकिन केवल झूठे आश्वासन दे कर, भुगतान वापस करने में बहाने बनाए जा रहा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है! इस सम्बन्ध में SSP कार्यालय को 14/09/2026 और CM पोर्टल पर भी शिकायत संख्या CMHL -092026-2-1144515 26सितंबर 2026 को दर्ज कराई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई!
अभिषेक बिष्ट, डिफेंस कॉलोनी देहरादून ने बताया कि उनसे RA Construction Co, सालावाला, देहरादून के मालिक/ स्वामी राजेंद्र अग्रवाल द्वारा सभावाला देहरादून में प्लॉट दिखा कर, 10.00 लाख लिए गए और 29/07/2025 को विक्रय अनुबंध पत्र किया गया । जब उनके द्वारा जमीन संबंधित कागज़ की जांच की गई तो मालुम हुआ कि सभी डॉक्यूमेंट फ़र्ज़ी और बनावटी हैं! जब हमने अनुबंध निरस्त कर, अग्रिम धनराशि वापस करने के लिए अनुरोध किया तो पहले तो तरह तरह के बहाने किए गए और मानसिक आघात पहुंचाया गया!
इस सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक देहरादून को 11 नवम्बर 2026 को शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई!
श्री सतीश कंसल ने बताया कि लगभग राजेंद्र अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी, सालावाला, देहरादून द्वारा लगभग 200 लोगों के साथ भूमि सम्बधि धोखा धड़ी की जा चुकी है लेकिन राजनैतिक ऊंची पहुंच के चलते कोई कार्यवाही नहीं हुई है!
उन्होंने बताया कि उन्हें मेदनीपुर में प्लॉट दिखा कर रु 10.41 लाख लेकर अनुबंध पत्र तैयार किया गया!
जब प्लॉट की भूमि सम्बन्धी कागज़ात की जांच की गई तो सब बनावटी और फर्ज़ी निकले!
इसके बाद राजेंद्र अग्रवाल को अनुबंध निरस्त कर अग्रिम धनराशि वापस करने हेतु अनुरोध किया! लेकिन बार बार उनके कार्यालय में चक्कर लगाने के बाद भी कोई पैसा वापस नहीं किया गया!
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण,देहरादून को लिखित शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button