कोटद्वार: यूनिकस एकेडमी में संस्थापक दिवस, वार्षिक दिवस, बाल दिवस एवं संस्थापक के जन्मदिवस का भव्य आयोजन,,,।

कोटद्वार पौड़ी / गढ़वाल *** यूनिकस एकेडमी में संस्थापक दिवस, वार्षिक दिवस एवं बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह अवसर और भी विशेष रहा क्योंकि इसी दिन संस्थापक शैलेन्द्र सिंह रावत, पूर्व विधायक एवं वर्तमान मेयर कोटद्वार का जन्मदिवस भी था।
निदेशक अभय रावत
इस वर्ष की थीम “पंचतत्त्व” रही — पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। विद्यार्थियों ने पाँच तत्त्वों पर नृत्य, नाटक एवं संगीत प्रस्तुत कर प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल मोहनलाल असवाल एवं विशिष्ट अतिथि अस्मिता ममगाईं, उप पुलिस अधीक्षक, उत्तराखण्ड पुलिस के साथ संस्थापक शैलेन्द्र सिंह रावत एवं अभय रावत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य दीपक गुप्ता
प्रधानाचार्य दीपक गुप्ता ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए NEP 2020 आधारित शिक्षा पर प्रकाश डाला — अंकों से आगे, समझ, कौशल, संस्कार और आत्मविश्वास पर आधारित, गतिविधि आधारित, कला-समन्वित एवं खिलौना आधारित शिक्षण के माध्यम से।
विद्यालय की एकेडमी विशेष आकर्षण रहीं। नगर की पहली शूटिंग एकेडमी सभी के लिए खुली है और कोटद्वार के साथ-साथ बाहर से भी बच्चे यहाँ सीखने आ रहे हैं। फुटबॉल एवं स्केटिंग एकेडमी भी बड़े जोश के साथ चल रही हैं।
बाल दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने बच्चों के बारे में स्नेहपूर्वक कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, और उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, खुशी एवं सफलता की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बच्चों से सपने देखते रहने, सीखते रहने और मुस्कुराते रहने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि ने अनुशासन एवं देशभक्ति और विशिष्ट अतिथि ने परिश्रम एवं ईमानदारी के साथ बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। संस्थापक सर का जन्मदिवस स्नेह एवं सम्मान के साथ मनाया गया।
निदेशक अभय रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।






