पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

यमकेश्वर: भारी बारिश के चलते परन्दा में सीसी मार्ग ढहने से 11 हजार बोल्ट की लाइन पर मंडरा रहा खतरा,,,।

[gtranslate]

यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल*** यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम परंदा में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग की हालत इतनी खराब हो गई है कि सड़क किनारे लगे विद्युत पोल की नींव पूरी तरह से ढीली पड़ चुकी है और वह कभी भी गिर सकता है। इस पोल के गिरने से 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

अध्यक्ष डी०सी०डी०सी०यू० / महासचिव उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के राकेश जोशी निवासी परन्दा ने अपने मार्फ़त प्रमुख सचिव ऊर्जा को इस सबन्ध में लिखित पत्र देकर इस घटना से अवगत कराया जिसका प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम जी ने पत्र का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियो को तुरन्त कार्यवाही हेतु आदेश जारी किया है।

बताते चले कि स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह पोल कई आवासीय मकानों के बेहद करीब स्थित है और यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो जान-माल की बड़ी हानि हो सकती है। गांववासियों में इस स्थिति को लेकर भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जिस सीसी मार्ग का निर्माण किया गया था, उसकी गुणवत्ता अत्यंत घटिया रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभाग और अधिकारियों की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पत्र प्रारूप

प्रमुख सचिव,

उर्जा, उत्तराखण्ड शासन ।

विषयः- जनपद पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर विकास खण्ड के अर्न्तगत ग्राम परन्दा में देवी आपदा के कारण मार्ग / पुस्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण 11000 के०बी० विद्युत लाईन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामवासियों के समक्ष जानमाल की सुरक्षा के सम्बन्ध में ।

महोदय,

उपरोक्त विषयक सादर अनुरोध के साथ आपको अवगत कराना है कि प्रार्थी ग्राम परन्दा यमकेश्वर जिला पौडी गढवाल का मूल निवासी है। दिनांक 2.08.2025 को भारी बर्षा होने के कारण उत्तराखण्ड पावर कार्पोरेशन कोटद्वार के अन्तर्गन ग्राम परन्दा में विद्युत पोल आपदा की चपेट में आ गया है, जिसकी तत्काल मरम्मत कराये जाने की आवश्यकता है।

अवगत कराना है कि संबधित पोल भूस्खलन की चपेट में आने के कारण कभी भी गिर सकता है, जिसकी तत्काल मरमम्त कराया जाना अति आवश्यक है ।

अतः सादर अनुरोध है कि उक्त पोल के साथ ही परन्दा पठोला मार्ग के समीप ग्राम परन्दा बॉसकर में जाने वाले पैदल मार्ग में भी एक अन्य पोल के क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रायः जान माल का खतरा बना रहता है। अतः जनहित में गाँव की सुरक्षा को देखते हुए अविलम्ब इन पोलो की सुरक्षा हेतु संबंधित अधिशासी अभियन्ता कोटद्वार को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित करने की कृपा करें।

प्रार्थी (राकेश जोशी )

ग्राम परन्दा पट्टी उदयपुर, ब्लाक-यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल। अध्यक्ष डी०सी०डी०सी०यू० / महासचिव उत्तराखण्ड सचिवालय संघ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button