पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी: बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलब में दब गई, एक महिला का शव बरामद कर लिया गया, दूसरी महिला की तलाश की जारी,,,।

[gtranslate]

जिलाधिकारी ने बताया कि पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें दोनों महिला का शव बरामद कर लिया गया है,

पाबौ के बुरांसी गांव में आपदा के कारण जिन दो महिलाओं की मृत्यु हुई है उनके नाम-

1-आशा देवी पत्नी प्रेम सिंह, उम्र -55 वर्ष।
2-विमला देवी पत्नी बलवंत सिंह, उम्र -58 वर्ष

साथ ही थलीसैंण तहसील के बाँकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना है, उनकी तलाश जारी है।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पाबौ के कलगाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटे पुल के लिए बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button