पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

जनता इंटर कॉलेज जामलाखाल में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल / उतराखण्ड *** जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जनता इंटर कॉलेज, जामलाखाल में मिशन शक्ति एवं वन स्टॉप सेंटर, पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यशाला आयोजित की गयी।

कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली तथा हिंसा अथवा उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किशोरियों को घरेलू हिंसा के स्वरूप, उसके दुष्प्रभाव तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में भी जागरुक किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके।

कार्यशाला में जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह रावत, प्रवक्ता राकेश कुमार, पूजा सिलमाणा, मीरा सेमवाल, कविता परमार, नीलम कोहली, नमिता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button