पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल: भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुये 12 अगस्त को सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 11 अगस्त, 2025 को अपराह्न 1.30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12 अगस्त, 2025 कों जनपद गढ़वाल हेतु ऑरेन्ज अलर्ट जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ऑरेन्ज अलर्ट के दृष्टिगत जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मध्यनजर जनपद अन्तर्गत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 12.08.2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

(स्वाति एस० भदौरिया) जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button