पौड़ी गढ़वाल: भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुये 13 अगस्त को सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश,,,।


पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 12 अगस्त, 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 अगस्त, 2025 कों जनपद गढ़वाल हेतु रेड अलर्ट जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।
अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जनपद हेतु जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मध्यनजर जनपद अन्तर्गत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 13.08.2025 (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
(स्वाति एस० भदौरिया) जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल।




