पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल: 01 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 31 अगस्त, 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 31 अगस्त, 2025 एवं 01 सितम्बर, 2025 को जनपद गढ़वाल हेतु (रेड अलर्ट) जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी (रेड अलर्ट) के दृष्टिगत जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मद्देनज़र जनपद अन्तर्गत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 01.09.2025 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित संस्थाए) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button