पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी गढवाल: यूटीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न, 7 परीक्षा केंद्रों पर 1884 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 2025 की प्रथम व द्वितीय पाली सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिये जनपद में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
प्रथम पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर 481 परीक्षार्थियों में से 414 उपस्थित रहे, जबकि 67 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में सात परीक्षा केंद्रों पर 1620 परीक्षार्थियों में से 1470 उपस्थित और 150 अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर 2101 में से 1884 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 217 अनुपस्थित रहे।

जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में सम्पन्न हुई। उन्होंने परीक्षा में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी स्तर पर बेहतर प्रबंधन किए गए थे। केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 2025 परीक्षा के लिये दो–दो सेंटर पौड़ी और श्रीनगर, जबकि कोटद्वार में तीन सेंटर बनाए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button