कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
कोटद्वार में धान क्रय केन्द्र की स्थापना, 01 अक्टूबर से होगी खरीद प्रारम्भ,,,।

[gtranslate]
कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** शासन द्वारा खरीफ़-खरीद विपणन सत्र 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद की व्यवस्था हेतु समय सारणी जारी की गयी है। उप सम्भागीय विपणन अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि इसके तहत 01 अक्टूबर, 2025 से क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद प्रारंभ की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनपद में किसानों की सुविधा हेतु धान क्रय केन्द्र राजकीय खाद्य गोदाम लकड़ी पड़ाव, गाड़ीघाट कोटद्वार में स्थापित किया जा रहा है। इस केन्द्र पर योजनान्तर्गत धान (कॉमन) का समर्थन मूल्य रूपये 2369 प्रति क्विंटल एवं धान (ग्रेड-ए) का समर्थन मूल्य रूपये 2389 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में धान क्रय केन्द्र प्रभारी विपणन निरीक्षक रविन्द्र सिंह नेगी से अधिक जानकारी हेतु दूरभाष संख्या 9456786794 पर संपर्क किया जा सकता है।




