कोटद्वार: श्री सिद्धबली मन्दिर समिति द्वारा AIIMS ऋषिकेश के सहयोग हेतु 05 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन,,,।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** श्री सिद्धबली मन्दिर समिति कोटद्वार द्वारा AIIMS ऋषिकेश के सहयोग हेतु एक रक्तदान शिविर का आयोजन 05 अक्टूबर 25 को प्रातः 9 बजे किया जा रहा है । AIIMS एक ऐसा चिकित्सालय है जहाँ गरीब- अमीर हर प्रकार के गम्भीर रोगियों का उत्कृष्ठ उपचार किया जाता है । AIIMS ऋषिकेश मे सम्पूर्ण उत्तराखण्ड से इमरजेंसी के मरीजों को लाकर उपचार किया जाता है यहाँ तक कि आपदा एवं विषम परिस्थितियों मे हेली- एम्बुलेन्स द्वारा गम्भीर मरीजो को यहाँ लाकर उपचार किया जाता है यहाँ रक्त की नियमित मात्रा मे उपलब्ध्ता नितान्त आवश्यक है व हम सभी जागरूक नागरिकों का दायित्व भी है । इस बात को संज्ञान लेते हुए श्री सिद्धबली मन्दिर समिति ने जन सहयोग( श्रद्धालुओं के) से एक विशाल रक्तदान शिविर AIIMS ऋषिकेश हेतु आयोजित करने का निर्णय लिया है आप सभी बाबा सिद्धबली के भक्तों से अनुरोध है कि बाबा सिद्धबली के परिसर मे अधिक से अधिक संख्या मे रक्तदान कर पुण्य लाभ कमाएँ




