कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: क्षेत्र में एक के बाद एक हुई चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** सुनील अमोली, निवासी-कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनके घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर टीवी और कुछ ज्वेलरी चोरी कर दी है। इसी क्रम में दिनांक 06.10.2025 को हरीश बर्थडवाल द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि खूनीबड़ कोटद्वार में स्थित शिव मंदिर से किसी अज्ञात द्वारा मंदिर का दान पात्र और दान के पैसे चुरा लिए हैं। उक्त चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार में क्रमशः मु0अ0 सं0- 218/25, धारा-305(a)331(4) BNS तथा मु0अ0सं-250/2025, धारा-305(a),331(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए उक्त चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर गहन जांच करते हुए त्वरित सुरागसी व पतारसी प्रारंभ की। निरंतर प्रयासों और कुशल कार्यवाही के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए उक्त दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर दीपक सैनी (उम्र 23 वर्ष) निवासी- नयागांव, जिला- बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से उक्त दोनों चोरी की घटनाओं में चोरी किये गये माल को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा दिनांक 6.10.2025 को खूनीबड में शिव मंदिर से दान पात्र का ताला तोड़कर और मूर्तियों के पास रखे रुपये चुरा लिए साथ ही दिनांक 02.09.2025 की रात को मैंने BEL रोड के पास एक बंद घर से दो जोड़ी पायल, एक एलईडी,एक चांदी की कमर बंद,दो चांदी के कड़े, दस रुपए के नोटों की दो माला चुराई थी। मुझे पैसों की आवश्यकता थी तो मैंने एल ई डी व कुछ ज्वैलरी बेच दी और उन पैसों से मैंने यह मोबाइल, स्पीकर ख़रीद लिया था।

बरामदगी विवरण
 मु0अ0 सं0- 218/2025 से संबंधित बरामद मालः-

  1. एक मोबाइल रियल-मी कंपनी का मय चार्जर
  2. एक स्पीकर, सिल्वर कलर के छोटे बच्चे के कड़े

 मु0अ0 संख्या 250/25 से संबंधित बरामद माल
लकड़ी का दान पात्र

  1. 5 ₹ के 850 सिक्के( कुल 4250 रुपए)
  2. 10 रुपए के 383 सिक्के (3830 रुपये)
  3. 10 रुपये के 33 नोट (कुल 330 रुपए )
  4. 20 रुपये के 29 नोट (कुल 558 रुपये)
  5. 1 रुपए के कुल 1320 सिक्के
  6. 2 रुपए के कुल 1440 सिक्के

नाम पता अभियुक्त
दीपक सैनी (उम्र 23 वर्ष) पुत्र बबलू सिंह, निवासी- नयागांव, थाना- डांडा माई दास, जिला- बिजनौर,उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button