कोटद्वार: पर्वतीय मैदानी एकता समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राकेश अग्रवाल,,,।


कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** पर्वतीय मैदानी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष पीके अग्रवाल एडवोकेट ने गोविंद नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं कारोबारी राकेश अग्रवाल को समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया, राकेश अग्रवाल ने समिति के साथ मिलकर सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करने को वचनबद्धता दोहराई।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं करोबारी राकेश अग्रवाल समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए समाज में अग्रणी भूमिका निभाते हैं, और उनका लगातार शहर के कई संगठनों द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित भी किया जाता है, जरूरतमंदों की सहायता को लेकर राकेश अग्रवाल सम्मान के पात्र भी है, शहर के प्रतिष्ठित कारोबारीयों को उनसे सामाजिक हितों के कार्यों की प्रेरणा लेनी चाहिए।
पर्वतीय मैदानी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष पीके अग्रवाल एडवोकेट ने संगठनात्मक नियुक्ति पत्र में कहा राकेश अग्रवाल आपके समाजसेवा के क्षेत्र में किए गये सराहनीय योगदान एवं पर्वतीय मैदानी एकता मंच के साथ समाज सेवा के लिए कार्य करने की अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए मंच की कोर कमेटी द्वारा सर्व सहमति से लिए गये निर्णय के आधार पर आपको पर्वतीय मैदानी एकता मंच में उपाध्यक्ष पद के दायित्व पर नियुक्त किया जाता हैं।
अतः आपसे आशा कि जाती हैं कि मंच के प्रचार प्रसार में अपना पूर्ण सहयोग देते रहेंगे।




