कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: ड्रग्स माफियाओं कड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर में छापेमारी, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल ज़ब्त,,,।

[gtranslate]

ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा—6288 कैप्सूल के साथ कोटद्वार में सप्लायर गिरफ्तार।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** कोटद्वार की CIU/ANTF/पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों में छापेमारी अभियान संचालित किया गया। छापेमारी के दौरान डॉ0 सूरज,निवासी- कोटद्वार के मेडिकल स्टोर से कुल 6288 नशीले कैप्सूल (Spasmore Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride एवं Dicyclomine Hydrochloride) बरामद किए गए। अरुण कंडवाल जो कि मेडिकल स्टोर में डॉ0 सूरज के साथ कार्य करता है जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। साथ ही मुख्य अभियुक्त (मेडिकल संचालक) की तलाशी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। नशीले कैप्सूलों की अवैध बिक्री एवं भंडारण के मामले में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 289/2025, धारा-8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह इन कैप्सूलों को कोटद्वार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बेचने का कार्य करता है। पौड़ी पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर और सख्ती से जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
अरुण कंडवाल पुत्र सिद्धानंद कंडवाल, निवासी- निकट आंचल डेरी मानपुर

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 289/2025, धारा-8/22 NDPS Act

विवरण बरामदगी
spasmore acetaminophen tramadolhydrochloride तथा dicyclomine hydrocloride (कुल कैप्सूल 6288) उक्त कैप्सूलशूलों की कुल मात्रा 2420.88 ग्राम है जिसमें 250 ग्राम से ज्यादा वाणिज्यिक मात्रा है।

वांछित अभियुक्त
डॉ॰ सूरज,निवासी- स्टेडियम कॉलोनी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button