कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार झंडीचौड़ उत्तरी में नवनिर्मित अस्थायी पशु जन्म नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन,,,।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल **** वार्ड संख्या 38 के झंडीचौड़ उत्तरी में कोटद्वार नगर निगम द्वारा नवनिर्मित अस्थायी पशु जन्म नियंत्रण केंद्र (ABC Centre) का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री शैलेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे।

इस केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निराश्रित एवं आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करना है। केंद्र के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुरूप पशुओं की नसबंदी एवं टीकाकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। इससे पशु कल्याण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, पार्षद रजनीश बेबनी, विवेक शाह, मनीष नैथानी, भीम सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जेपी बहुखंडी एवं पार्षद सीता देवी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त पी.एल. शाह, सहायक आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा, सफाई निरीक्षक सुनील चौधरी, सहायक सफाई निरीक्षक सौरभ चौहान, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज, सुधीर भंडारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चारु रावत, पशु प्रेमी सुषमा जखमोला, इंद्रजीत, रुबीना अय्यर तथा कड़क पहाड़ी समिति के सदस्य मौजूद रहे।

नगर निगम द्वारा शहरी स्वच्छता, जनसुरक्षा एवं पशु कल्याण से जुड़े विषयों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह केंद्र इन प्रयासों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button